देश

मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाला मुख्य अपराधी है कौन? पहचान के बाद गिरफ्तार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 20, 2023, 07:21 PM IST

Manipur Women Harassment: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने के दौरान महिला को पकड़ने वाला मुख्य आरोपी 32 साल के हुइरेम हेरोदास मैतेई को मणिपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मणिपुर में महिलाओं को न्यूड घुमाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार (तस्वीर-ANI)

Manipur Women Harassment: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने वाली भीड़ में शामिल मुख्य आरोपी कौन है पता चल चुका है। पेची अवांग लीकाई के रहने वाले 32 साल के हुइरेम हेरोदास मैतेई को मणिपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में गिरफ्तार आरोपी को हरे रंग की शर्ट पहने हुए दिखाया गया है, जो वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब में भी देखा गया है। सरकारी सूत्र के मुताबिक मुख्य अपराधी जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और महिला को पकड़ रखा था उसे पहचान के बाद आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम हुइरेम हेरोदास मैतेई (32 वर्ष) है और वह पेची अवांग लीकाई का है।

सूत्रों के मुताबकि जल्द और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। दर्ज एफआईआर में बलात्कार और हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं। 4 मई को 800 से 1000 उपद्रवियों की सशस्त्र भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र करने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने के भयानक वायरल वीडियो ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैलाया है। यह घटना 4 मई को बी फीनोम गांव में हुई थी।

एचटी के मुताबिक मणिपुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस जघन्य अपराध में शामिल और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दर्ज की गई एफआईआर में बलात्कार और हत्या की धाराएं पहले ही जोड़ी गई थीं। एफआईआर के मुताबिक पांच लोगों का एक परिवार भीड़ से बचने के लिए जंगल में भाग गया था। जिसने उनके गांव पर हमला किया था। लूटपाट की थी और घरों को जला दिया था।

लेकिन जल्द ही नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन से दो किलोमीटर दूर टूबुल के पास एक भीड़ ने परिवार को घेर लिया और उन्हें पुलिस हिरासत से ले लिया। 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही हत्या करने के बाद भीड़ ने तीन महिलाओं पर हमला किया। जिनके कपड़े उतार दिए गए और उन्हें नग्न करके घुमाया गया। भीड़ ने 21 वर्षीय एक महिला के साथ भी कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। एफआईआर के मुताबिक एक 19 वर्षीय युवक की भी हत्या कर दी गई जब उसने भीड़ को अपनी बहन पर हमला करने से रोकने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाएं भागने में सफल रहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article