देश

Manipur Violence: मणिपुर के जिन जिलों में लगे हैं कर्फ्यू, वहां अनिश्चित काल के लिए बंद हो गए स्कूल और कॉलेज

Manipur Violence: मणिपुर के ​​इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरीबाम जिले में स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे, इसके अलवा अन्य कर्फ्यू वाले जिलों में भी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

मणिपुर में कई इलाकों में स्कूल बंद

Photo : PTI

Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने उन जिलों में सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को 27 नवंबर से अनिश्चित काल के लिए बंद करने की मंगलवार को घोषणा की, जहां कर्फ्यू लागू है। तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मणिपुर और असम से बरामद होने के बाद 16 नवंबर से इन जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं।

किन-किन जिलों में स्कूल बंद

इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरीबाम में शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘घाटी जिलों में स्थित राज्य सरकार के सभी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और केंद्रीय विद्यालय 27 नवंबर, 2024 से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’’ एक अलग आदेश में कहा गया है कि ‘‘जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहां स्थित सरकारी शैक्षणिक संस्थान, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज और राज्य विश्वविद्यालय अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’’

कुछ जिलों में कर्फ्यू में ढील

इस बीच, जिलाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, लोगों को आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की खरीद करने में सक्षम बनाने के लिए सभी पांच घाटी जिलों और जिरीबाम में सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। हालांकि, आदेशों में कहा गया है कि छूट की अवधि के दौरान सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमोदन प्राप्त किए बिना धरना, रैलियां और सभाओं की अनुमति नहीं होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article