देश

हिंसाग्रस्त मणिपुर पहुंचेंगे INDIA के ये MPs: CM खट्टर ने बताया निखट्टू-निकम्मा, कहा- ये बस लबादा ओढ़...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 07:07 PM IST

Manipur Latest News: इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें विपक्षी नेताओं के हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें वहां की स्थिति नहीं बिगाड़नी चाहिए। पार्टी के एक अन्य सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान और चीन का भी दौरा करना चाहिए, जहां उनकी बहुत मांग है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : Twitter

Manipur Latest News: विपक्षी गठबंधन "इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस" (इंडिया) के 20 सांसद हिंसा की आग में बुरी तरह जलने वाले नॉर्थ ईस्ट के सूबे मणिपुर का दौरा करेंगे। वे इस सप्ताहांत (29-30 जुलाई, 2023 को) वहां जाएंगे और जमीनी स्थिति से सरकार और संसद को रू-ब-रू कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई और फूलोदेवी नेताम, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और अनिल हेगड़े, तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, द्रमुक की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पीपी मोहम्मद फैजल, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन और वीसीके पार्टी के टी थिरुमावलवन होंगे।

यही नहीं, शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, जदयू के अनिल हेगड़े भाकपा के संदोश कुमार, माकपा के ए ए रहीम, समाजवादी पार्टी के जोवद अली खान, आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता, द्रमुक के डी रवि कुमार और आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर भी इसका हिस्सा होंगे।

india mps.

india mps.

क्या बोले सीएम खट्टर? देखें

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में इंडिया के नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने इस गठजोड़ के सांसदों को निक्कमा और निखट्टू करार दिया और कहा कि ये सिर्फ इंडिया के नाम का लबादा ओढ़ आगे बढ़ रहे हैं।

पीड़िताओं से मिली पुलिस, बयान करने लगी दर्ज

उधर, सूबे की पुलिस उन दो महिलाओं से संवाद साध चुकी है, जिन्हें मई में कुछ लोगों ने निर्वस्त्र कर घुमाया था और फिर उनका यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस इन महिलाओं का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

अधिकारियों ने बताया कि चार मई को राज्य में हुई जातीय हिंसा से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच के लिए मणिपुर पुलिस की महिला अधिकारियों और कर्मियों की एक टीम बनाई गई है। टीम ने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दोनों महिलाओं से भी मुलाकात की और उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article