देश

मेरा सिर धड़ से कर देना अलग, दोबारा हो जाऊंगा जिंदा...दोस्त ने कहा था तो चापड़ से गर्दन उड़ा माथे पर लहू से किया अभिषेक, फिर...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 17, 2022, 01:42 PM IST

आशीष के घर वालों को जब पता चला कि वह सैनी के साथ रह रहा है, तब उसके परिजन ने इस बात पर आपत्ति जताई। हालांकि, फैमिली के विरोध के बाद भी उसने उनकी बात नहीं मानी थी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

तंत्र-मंत्र के जरिए असीम शक्तियां पाने के चक्कर में एक शख्स ने अपना ही मर्डर करा लिया। जिस दोस्त से उसने वारदात को अंजाम दिलाया उससे अपनी मौत के पहले बड़े यकीन के साथ कहा था- तुम मेरा सिर धड़ से अलग कर देना। मैं फिर से तुमको जिंदा होकर मिलूंगा। मरने वाले की पहचान आशीष दीक्षित के रूप में हुई है। वह छह महीने पहले (खबर लिखे जाने से पहले) नीतीश सैनी नाम के युवक के संपर्क में आया था। दोनों की भेंट गंगा स्नान के दौरान हुई थी। इस बीच, सैनी ने दीक्षित से दावा किया था कि उसका जीवन बदल जाएगा और भविष्य में परिस्थितियां बेहतर हो जाएंगी।

आशीष उसकी बातों में आ गया और उसी के साथ रहने लगा। हैरत की बात है कि इस दौरान सैनी का सारा खर्च आशीष ही उठाता था और वे बाद में फिर मिले और साथ रहने लगे। दीक्षित ने एक रोज उससे कहा- मुझे सिद्धि पानी है। मैं फिर से जिंदा हो जाऊंगा...जिंदगी बदल दूंगा।

उसने दोस्त से कहा था- तुम मुझे लिटाना, मेरे शरीर में हलचल न दिखे तो चापड़ से मेरी गर्दन को अलग कर देना। जो खून निकलेगा, उसे माथे पर लगाकर अभिषेक करना...। जब ये सारी चीजें हो जाएं, तब तुम तंत्र-मंत्र के दौरान इस्तेमाल किया गया सारा सामान गंगा गिनारे गाड़ देना। मैं एक घंटे बाद आकर तुमसे मिलूंगा। अगर न आऊं तो कामाख्या मंदिर के पास जिंदा हो हरिद्वार में फिर भेंट करूंगा।

दीक्षित के कहने पर ये सब दोस्त ने करने से पहले शराब पी। दवा खाई और फिर सिर को धड़ से अलग कर दिया था। 10 दिसंबर, 2022 को दीक्षित की सिरकटी लाश मिली

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गधीगांव के पास हाईवे किनारे मिली थी, जबकि दोनों की सबसे पहली भेंट इससे छह महीने पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई थी। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से केस की जांच की और फिर नीतीश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात