वायरल न्यूज़

सांवले दूल्हे को किनारे ले जाकर दुल्हन ने धमकाया- 'शादी के लिए मना कर दो, वरना बाद में भाग जाऊंगी'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 10, 2022, 02:45 PM IST

Bride threatened Groom: लड़की ने पहली बाद दूल्हे को देखा। फिर उसने सांवला बोलकर लड़के से शादी के लिए मना कर दिया। लड़की दूल्हे को अपने साथ अकेले लेकर गई और धमकी दी कि वह शादी के लिए मना कर दे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान कर देने वाला मामला
  • दुल्हन ने दूल्हे को कहा काला
  • शादी तोड़ने की दी धमकी

Bride threatened Groom: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने अपने सांवले दूल्हे को किनारे में ले जाकर धमकाया और शादी तोड़ने की बात कही। दुल्हन ने गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद शादी से ही साफ इनकार कर दिया। इसके साथ ही दुल्हन ने दूल्हे को कम पढ़ा-लिखा बताया और कहा कि सांवले लड़के से शादी करके उसकी सहेलियां उसका मजाक बनाएंंगी। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के निहाल विहार के रहने वाले दुर्गा प्रसाद नाम के शख्स का रिश्ता बरेली की कैंट की रहने वाली लड़की से तय हुआ था। 6 महीने पहले दुर्गा प्रसाद अपने परिवार के साथ लड़की के घर तिलक की रस्म के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लड़की ने पहली बार दूल्हे को देखा। फिर उसने सांवला बोलकर लड़के से शादी के लिए मना कर दिया। लड़की दूल्हे को अपने साथ अकेले लेकर गई और धमकी दी कि वह शादी के लिए मना कर दे। लड़की ने दूल्हे से कहा, 'तुम दिखने में सांवले हो, पढ़े लिखे भी ज्यादा नहीं हो, सुंदर भी नहीं हो। मेरी सहेलियां मेरा मजाक बनाएंगी। मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती।'

शादी के बाद भाग जाने की धमकी

दुल्हन ने दूल्हे को धमकी देते हुए कहा, 'तुम शादी के लिए मना कर दो। नहीं तो मैं शादी के बाद भाग जाऊंगी। इससे तुम्हारी और तुम्हारे घरवालों की बदनामी होगी।' यह बात सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। इसके बाद उसने तुरंत ही शादी से मना कर दिया। लड़के ने जब शादी से मना किया तो लड़की की तरफ के लोग भड़क गए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों का सारा सामान भी छीन लिया और उनसे बदसलूकी और गाली-गलौच भी की।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article