देश

'जब घाटी में जीरो टेरर पॉलिसी थी तो पहलगाम में कैसे घुसे आतंकी? ' राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाया सवाल

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सवाल उठाया कि जब गृह मंत्री ने कहा कि घाटी में जीरो टेरर पॉलिसी थी तो आतंकी पहलगाम में आए कहां से?

Image

मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सवाल उठाए (फोटो: ANI Twitter)

Debate On Operation Sindoor in Sansad : संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा हो रही है लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच वार-पलटवार हो रहे हैं, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- 'मैं पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त करता हूं। मैं कहना चाहता हूं - मेहंदी वाले हाथों ने पति की लाश उठाई है, बेबस रोते बच्चों ने पापा की जान गंवाई है...'

खरगे ने कहा कि देश ने पहलगाम में अपनों को मरते देखा, इतना सब होने के बाद जो सम्बंधित नहीं हैं उन विषय को बोल कर लोगो को बहला रहे हैं लोग उसको सीरियस नहीं लेंगे।

'हम तो पाकिस्तान की निंदा पहले भी करते रहे हैं'

खरगे ने कहा कि हम तो पाकिस्तान की निंदा पहले भी करते रहे हैं, लेकिन आप बिना बुलाए वहां जाकर गले लगा लेते हैं, आप खुद ही ऐसी चीजें करते हो और दूसरों को पाठ पढ़ाते हो, आप अगर सीरियस हो तो दूसरों पर टीका करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही खरगे ने पूछा कि जब गृह मंत्री ने कहा कि घाटी में जीरो टेरर पॉलिसी थी तो आतंकी पहलगाम में आए कहां से?

खरगे ने कहा कि हमारी पार्टी का लंबा इतिहास है ,देश के बनाने में योगदान दिया है, आपने तो झूठ के कारखाने बनाएं है, पब्लिक सेक्टर आपने नहीं बनाई बल्कि झूठ की कहानियां बनाई।

खरगे ने कहा, 'पूरे देश और इस सदन के साथ, मैं (पहलगाम में) बर्बर हमले और पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को लगातार समर्थन की निंदा करता हूं। हमने पहले भी पाकिस्तान की निंदा की थी, हम आज भी उनकी निंदा करते हैं और अगर यह कल भी जारी रहा, तो हम उनकी निंदा करते रहेंगे।

मैं पूछना चाहता हूं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 2016 में उरी हमला हुआ, 2019 में पुलवामा हुआ और अब पहलगाम...इन सबसे जाहिर है कि देश की सुरक्षा में चूक हो रही है, मैं पूछना चाहता हूं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? वही जिम्मेदार हैं? क्या पीएम की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यही गंभीरता है?

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article