देश

राहुल गांधी संग मलेशियाई प्रधानमंत्री की 'ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी', प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

Breakfast Diplomacy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Breakfast Diplomacy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते विदेशी मेहमानों का तांता लगा हुआ है। भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन में केंद्र सरकार की डिप्लोमेसी तो सभी ने देखी। इस बीच, एक तस्वीर सामने आई जिसने सभी को ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। ये तस्वीर मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की है।

राहुल गांधी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की, जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी नजर आईं। कांग्रेस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''राहुल गांधी ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से नई दिल्ली में ब्रेकफास्ट मीटिंग की।''

हम आज ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी का जिक्र इसलिए भी कर रहे हैं, क्योंकि राहुल गांधी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ नाश्ते में मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में मलेशियाई प्रधानमंत्री और उनके कुछ सहयोगियों के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा नजर आ रही हैं।

हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान

राहुल गांधी की मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात बेहद खास रही। जब राहुल गांधी मलेशियाई प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे तो उन्होंने हाथ मिलाया। इस दौरान आप दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान देख सकते हैं। इसके बाद सभी लोग ब्रेकफास्ट टेबल की ओर बढ़ गए, जहां पर नास्ते के साथ कुछ बातचीत भी हुई। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई।

क्या है ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी?

ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी को आमतौर पर आपसी मतभेद या तनाव को सुलझाने के लिए एक आसान तरीके के तौर पर देखा जाता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी में महज मतभेद या तनाव ही सुलझाए जाएं। कई बार राजनेता बिना किसी औपचारिक दबाव के खुलकर बात करने के लिए नास्ते की टेबल का इस्तेमाल करते हैं। इसे आप शिष्टाचार भेंट का भी नाम दे सकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article