देश

Sharad Pawar: मैं ही हूं NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष- दिल्ली में शरद पवार का दावा, मिलने पहुंचे राहुल गांधी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 6, 2023, 06:16 PM IST

Sharad Pawar: शरद पवार ने आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि वो ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष हैं। शरद पवार ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई 82 साल का है या 92 साल का।

Image

एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार ने गुरुवार को दिल्ली से अपने बागी भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) के हर उन दावों पर कड़ा प्रहार किया जो, उन्होंने किए थे। शरद पवार ने कहा कि वो ही अभी भी एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, कोई और नहीं। अजित पवार ने शरद पवार को हटाकर खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। जिसपर आज शरद पवार ने पलटवार किया।

शरद पवार के तीखे तेवर

शरद पवार ने आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि वो ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष हैं। शरद पवार ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई 82 साल का है या 92 साल का। शरद पवार ने आज अपने दिल्ली स्थित आवास पर विभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा- "उम्र मायने नहीं रखती...चाहे वह 82 वर्ष की हो या 92 वर्ष की।"

अजित गुट का दावा

वहीं इस बैठक को लेकर अजित पवार गुट ने कहा कि इस बैठक का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किस गुट को एनसीपी के नाम और प्रतीक का उपयोग करने का अधिकार है। अलग हो चुके भतीजे अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि अब समय आ गया है कि उनके चाचा रिटायर हो जाएं और राकांपा की कमान उन्हें सौंप दें।

शरद पवार का पलटवार

इन दावों के जवाब में शरद पवार ने कहा- "दावे में कोई सच्चाई नहीं है। यह (बैठक) राकांपा के संविधान के अनुसार आयोजित की गई थी। हम चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे। बगावत से पार्टी को नुकसान हुआ है। हमें इससे आगे बढ़ना है और मजबूती से आगे बढ़ना है। आज की बैठक पार्टी के सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए है।"

मिलने पहुंचे राहुल गांधी

वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी भी उनके आवास पर पहुंच गए हैं। एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार के साथ राहुल गांधी की पहली मुलाकात है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में एनसीपी में टूट और विपक्षी एकता पर राहुल गांधी शरद पवार से बात कर सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article