देश

Eknath Shinde: उद्धव के मातोश्री में बड़ी फूट! बालासाहेब के पर्सनल स्टाफ ने थामा शिंदे गुट का दामन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:05 AM IST

Eknath Shinde News: शिवसेना में फूट रूकने का नाम नहीं ले रही है। उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है और मातोश्री का स्टाफ भी बागी शिंदे गुट में शामिल हो गया है। ये स्टाफ बालासाहेब ठाकरे के समय का है।

Image

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बालासाहेब ठाकरे के पर्सनल स्टाफ चंपा सिंह थापा बागी एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल
  • बालासाहेब के टेलिफोन ऑपरेटर मोरेश्वर राजे भी शिंदे गुट में आ गए
  • इससे पहले कई बड़े नेता हो चुके हैं शिंदे गुट में शामिल

Shivsena News: शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े को एक और झटका देते हुए दिवंगत बाल ठाकरे के पूर्व निजी सहायक (पीए) चंपा सिंह थापा शिंदे कैंप में शामिल हो गए है हैं। गौर करने वाली बात ये है कि 1970 से लेकर बालसाहेब ठाकरे (Bala Saheb Thackeray) की मृत्यु तक उनके साथ रहे। दिवंगत बाल ठाकरे के एक अन्य विश्वस्त सहयोगी मोरेश्वर राजे भी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। चंपा सिंह थापा मूलत: नेपाल के हैं। वर्षों पहले जब नेपाल शिवसेना (Shiv Sena) की स्थापना की गई थी, तो थापा उसका मुख्य संरक्षक भी बनाया गया था।

35 साल तक ठाकरे के साथ रहे राजे

मोरेश्वर राजे बाल ठाकरे के लिए 'मातोश्री' में फोन कॉल अटेंड करते थे और उन्होंने ठाकरे के आवास में कम से कम 35 साल बिताए थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने थापा और राजे को शॉल भेंट कर स्वागत किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा, 'नवरात्र के इस शुभ अवसर पर, हर कोई खुश है कि (महामारी संबंधी) त्योहारों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। भारी उत्साह है जो समय की जरूरत है।'

शिंदे ने कही ये बात

शिंदे ने कहा कि थापा और राजे ने उनके गुट में शामिल होने का फैसला किया क्योंकि वह 'असली' शिवसेना का प्रतिनिधित्व करते हैं और सेना के संस्थापक और हिंदुत्व (Hindutva) की शिक्षाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, 'बालासाहेब सीधी-सादी बातें करते थे और तीखे हमले भी करते थे। लोग बालासाहेब को अच्छी तरह से जानते थे और इसलिए उन्होंने महा विकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस और राकांपा के साथ शिवसेना के गठबंधन को स्वीकार नहीं किया।'
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article