देश

नागपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Explosion in a firecracker factory in Nagpur: नागपुर के काटोल तहसील के कोटवालबुडी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Image

नागपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत

Photo : ANI

Nagpur: महाराष्ट्र में नागपुर के काटोल तहसील के कोटवालबुडी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागपुर पुलिस ने विस्फोट में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

विस्फोट के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं

जानकारी के अनुसार, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए नागपुर ग्रामीण के एसपी ने बताया, "एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री में विस्फोट के बाद दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है। हालांकि, मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले जनवरी में महाराष्ट्र के भंडारा के जवाहर नगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ था। इस हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी थी। नितिन गडकरी ने बताया था कि भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और सात लोग जख्मी हुए हैं। यह प्राथमिक रिपोर्ट आई है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी थी।

इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article