देश

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत, 21 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 29, 2023, 10:10 AM IST

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह एनएच 6 पर दो लक्जरी ट्रैवल बसों की टक्कर में दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह दुर्घटना जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई।​

Image

महाराष्ट्र में भीषण बस दुर्घटना

Photo : ANI

Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र में भयंकर बस हादसा हुआ है। इस बस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 21 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना शनिवार तड़के सुबह हुई। जिसमें दो बस आमने-सामने से भिड़ गई।

मलकापुर शहर में हुई दुर्घटना

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह एनएच 6 पर दो लक्जरी ट्रैवल बसों की टक्कर में दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह दुर्घटना जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई।

ओवरटेक के दौरान दुर्घटना

चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना तब हुई जब अमरनाथ यात्रा पर हिंगोली जा रही एक बस नासिक की ओर जा रही दूसरी बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और दूसरी बस के सामने आ गई, जिसके परिणामस्वरूप टक्कर हो गई।

घायलों का इलाज जारी

सूचना मिलने पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों का परिचालन बाधित हो गया।

पहले भी हो चुकी है बस दुर्घटना

इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बस यवतमाल से पुणे जा रही थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article