देश

'सर तन से जुदा' हो जाएगा- BJP विधायक को PFI नेता ने दी धमकी, सिमी की दिलाई याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 11:21 AM IST

भाजपा के विजय देशमुख ने साल 2019 में महाराष्ट्र के सोलापुर सिटी नॉर्थ से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें जीत हासिल हुई थी। 2004 के बाद से वह इस सीट से लगातार चार बार विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं। इस धमकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

BJP विधायक विजय कुमार देशमुख को PFI नेता ने दी जान से मारने की धमकी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएफआई पर सरकार लगा चुकी है बैन
  • आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का है आरोप
  • कई PFI नेताओं की हो चुकी है गिरफ्तारी

महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक विजय कुमार देशमुख को जान से मारने की धमकी दी गई है। दावा है कि यह धमकी पीएफआई के एक सदस्य ने दी है। इस मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोलापुर के विधायक विजय कुमार देशमुख को एक धमकी भरा पत्र मिली है। दावा है कि सोलापुर के रहने वाले मोहम्मद शफी बिराजदार नाम के शख्स ने हाथ से ये पत्र लिखा है। चिट्ठी मिलने के बाद विधायक के यहां हड़कंप मच गया और पुलिस को इस धमकी के बारे में सूचित किया गया।

चिट्ठी में लिखा गया है कि विधायक विजय कुमार देशमुख का सर तन से जुदा कर दिया जाएगा। इसे धमकी न समझे बल्कि ऐसा होकर ही रहेगा। साथ ही इस पत्र में दावा किया गया है कि एक दिन अयोध्या, काशी, मथुरा में भी धमाका किया जाएगा।

इसके अलावा पत्र में यह भी कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सुशील कुमार शिंदे, योगी आदित्यनाथ, राज ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार, अजीत पवार भी पीएफआई की हिट लिस्ट में शामिल हैं।

पत्र में कहा गया है कि पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकार सरकार ने गलत किया है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पत्र में प्रतिबंधित संगठन सिमी का भी जिक्र किया गया है। कहा गया है कि सिमी पर प्रतिबंध लगाया गया था, बाद में क्या हुआ? सबने देखा।

पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर आप पीएफआई पर एक लाख बार भी प्रतिबंध लगा दो, हम फिर से फीनिक्स की तरह जी उठेंगे। आप लोगों ने हम जैसे जहरीले सांप की पूंछ पर कदम रखा है। अब हमारे बच्चे चुप नहीं रहेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article