देश

महाकुंभ स्नान: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गोवा से प्रयागराज के लिए चलेंगी 3 स्पेशन ट्रेन, मुफ्त होगी यात्रा

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि पहली ट्रेन छह फरवरी को सुबह आठ बजे दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। सबसे बड़ी बात ये है कि ट्रेनों का सफर मुफ्त होगा।

Image

महाकुंभ के लिए स्पेशल मुफ्त ट्रेनें चलेंगी

Photo : PTI

Special Trains For Maha Kumbh: गोवा सरकार ने महाकुंभ में भाग लेने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा कराने के लिए तटीय राज्य गोवा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक तीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को बताया कि पहली ट्रेन छह फरवरी को सुबह आठ बजे दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि अन्य दो ट्रेनें 13 और 21 फरवरी को मडगांव से प्रयागराज के लिए चलेंगी।

करीब 1,000 यात्री सफर कर सकेंगे

तीनों ट्रेन केवल गोवा से प्रयागराज के बीच संचालित होगी और इसमें करीब 1,000 यात्री सफर कर सकेंगे। राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन और ट्रेन यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये ट्रेनें 34 घंटे की यात्रा के बाद प्रयागराज पहुंचेंगी।

मंत्री ने कहा कि प्रयागराज पहुंचने के बाद तीर्थयात्रियों को अपने ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने के 24 घंटे के भीतर लौटने के लिए ट्रेन में सवार होना होगा। उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें 'मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना' के तहत चलाई जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे लोग, जिन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है, वे इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पात्र होंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article