MP-Chhattisgarh CM Oath Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और विष्णु देव साय नए मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे। मोहन यादव भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि विष्णु साई आज दोपहर 2 ब जे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ लेंगे। दोनों स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
मोदी-शाह सहित बड़े नेता रहेंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समाहोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मेघालय के सीएम कोनराड सरमा, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो, नगालैंड के डिप्टी सीएम वाई. पट्टन मौजूद रहेंगे।
मध्य प्रदेश में दो डिप्टी-सीएम
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा शपथ लेंगे। यहां बीजेपी 54 साल बाद प्रथा बदल रही है। वीरेंद्र सकलेचा 1967 से 1969 तक गोविंद नारायण सिंह की संविद सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। शिव भानु सोलंकी 1980 से 1984 में अर्जुन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। प्यारेलाल कंवर 1993-1998 तक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। सुभाष यादव और जमुना देवी 1998 से 2003 तक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। इस बार प्रदेश में दो डिप्टी सीएम होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को हुई थी। राज्य में करीब 20 साल की सत्ता में रही भाजपा ने शानदार जनादेश हासिल किया। बीजेपी ने 163 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।
छत्तीसगढ़ में भी तैयारी
वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता विजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, बुधवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है और इस पर चर्चा के आधार पर, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री, कई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कई भाजपा राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सभी आ रहे हैं। उधर, विष्णुदेव साय ने मंगलवार को टेलीफोन कर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
