देश

LPG Price Hike: 2026 के पहले दिन फूटा महंगाई का बम, LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़े; जानें अपने शहर का रेट

LPG Price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा (LPG Cylinder Price Hike) किया है. दिल्ली से मुंबई और कोलकाता से चेन्नई जैसे बड़े शहरों के साथ देश भर में ये 1 जनवरी 2026 से महंगा हो गया है। नए रेट्स 1 जनवरी 2026 यानी आज से लागू किए जाएंगे।

Image

साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

LPG Price Hike: साल के पहले दिन ही महंगाई का बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा (LPG Cylinder Price Hike) किया है. दिल्ली से मुंबई और कोलकाता से चेन्नई जैसे बड़े शहरों के साथ देश भर में ये 1 जनवरी 2026 से महंगा हो गया है।

ऑयल कंपनियों ने कीमतों में ये बढ़ोतरी 1 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की है और प्रति सिलेंडर 111 रुपये तक बढ़ाया गया है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए रेट्स 1 जनवरी 2026 यानी आज से लागू किए जाएंगे।

जानें नए रेट्स

दिल्ली में अब तक 1580.50 रुपये का मिलने वाला 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये का मिलेगा।

कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़ाकर अब 1795 रुपये कर दी गई है।

मुंबई में 1531.50 रुपये का मिलने वाला LPG Cyinder अब 1642.50 रुपये का हो गया है।

चेन्नई में इसकी कीमत 1739.5 रुपये की जगह बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दी गई है।

क्या है घरेलू गैस का हिसाब?

देश के अधिकांश शहरों में रसोई गैस के दाम करीब 850 रुपये से 960 रुपये के बीच बने हुए हैं। वर्तमान में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये है। लखनऊ में सिलेंडर 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये और हैदराबाद में 905 रुपये का है। वहीं वाराणसी में इसकी कीमत 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये दर्ज की गई है।

कैसे तय होती है कीमत?

सिलेंडर के दाम कई वजहों से तय होते हैं। इसकी गणना मुख्य रूप से इम्पोर्ट पैरिटी प्राइस (IPP) के आधार पर की जाती है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत, डॉलर और रुपये के बीच विनिमय दर, परिवहन खर्च, बीमा और टैक्स जैसी लागतें शामिल होती हैं। इसके अलावा, हर राज्य में टैक्स और वितरण से जुड़ी लागत अलग-अलग होती है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article