देश

तलाक के ज्यादातर मामलों में प्रेम विवाह जिम्मेदार, सु्प्रीम कोर्ट की खास टिप्पणी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 02:19 PM IST

Divorce Vs Love Marriage: शादियों के कई प्रकार हैं उनमें से एक प्रेम विवाह है। अब सवाल यह कि तलाक के जो मामले सामने आ रहे हैं उसके लिए किस तरह की शादी जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने एक टिप्पणी में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेम विवाह में तलाक के केस ज्यादा आ रहे हैं।

Image

लव मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट की खास टिप्पणी

Divorce Vs Love Marriage: शादियां क्यों टूट जाती है। इस सवाल के कई जवाब हैं, मसलन आर्थिक समस्या, घरेलू कलह। यहां सवाल यह भी है कि तलाक के अधिक मामले लव मैरिज में होते हैं या पारंपरिक शादियों में। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तलाक के मामले प्रेम विवाह की वजह से ज्यादा सामने आ रहे हैं। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस संजय करोल की पीठ वैवाहिक विवाद के एक ट्रांसफर पिटीशन पर सुनवाई कर रही थी जिसमें वादी पक्ष ने कहा कि मामला प्रेम विवाह से जुड़ा हुआ है।

जस्टिस गवई ने कहा कि ज्यादातर तलाक के मामले प्रेम विवाह की वजह से हो रहे हैं। पीठ ने कहा कि इस तरह के मामलों में मध्यस्थता की जरूरत है हालांकि पति पक्ष की तरफ से इसका विरोध हुआ। हालांकि अदालत ने कहा कि हालिया फैसले के तहत वो तलाकनामे पर बिना पति पक्ष की सहमति के मुहर लगा सकती है। इसके आगे अदालत ने मध्यस्थता के लिए कहा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article