Budget Session : आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। पहले चरण के जैसा ही यह चरण भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। हालांकि, विपक्ष के शोर-शराबे के बीच सरकार लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगी। रिपोर्टों के मुताबिक राज्यसभा में पारित होने के लिए 26 विधेयक और लोकसभा में 9 विधेयक लंबित है। बजट सत्र का यह दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। संसद के बजट सत्र के पहले चरण की शुरूआत 31 जनवरी को हुई थी।
देश
Budget Session: आज से बजट सत्र का दूसरा चरण, संसद में फिर सुनाई पड़ सकती है अडानी मसले की गूंज
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Mar 13, 2023, 06:47 AM IST
