देश

UP Liquor Rate: यूपी में अब 'जाम' छलकाना पड़ेगा महंगा, बढ़ गईं देसी और अंग्रेजी 'शराब' की कीमतें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 29, 2023, 09:12 AM IST

UP new excise policy: यूपी में शराब महंगी होगी, प्रदेश में आबकारी लाइसेंस फीस में इजाफा हो गया है, इससे सरकार 45 हजार करोड़ राजस्व जुटाएगी।

Image

यूपी में शराब महंगी होगी

KEY HIGHLIGHTS
  1. यूपी मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी
  2. शराब और बीयर की दुकानों की लाइसेंस फीस दस फीसदी बढ़ाई गई
  3. देशी शराब कांच, ट्रेटा और पेट बोतलों में बेची जा सकेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिमंडल ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। उत्तर प्रदेश की आबकारी नीति 2023-24 में शराब और बीयर की दुकानों की लाइसेंस फीस दस फीसदी बढ़ाई गई है। सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग से करीब 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

शराब के नए दाम 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगे, बताते हैं कि इस पॉलिसी के चलते देसी शराब के दाम में 5 रुपये, अंग्रेजी के दाम में 10 रुपये और बीयर के दाम में 5 से 7 रुपये की बढ़ोतरी होगी, ऐसा बताया जा रहा है।

मॉडल शॉप में पीने पर चुकाने होंगे ज्यादा दाम!

मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस दो लाख से तीन लाख कर दी गई है, इस स्थिति के बाद माना जा रहा है कि वहां शराब पीने पर अब ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते है वहीं देशी, विदेशी शराब, बीयर, भांग की दुकानों और मॉडल शॉप के लाइसेंस का रिन्यूवल भी होगा। तीन चरणों की ई-लॉटरी के बाद अवशेष दुकानों का आवंटन ई-टेंडर के माध्यम से होगा।

देशी शराब कांच, ट्रेटा और पेट बोतलों में

वहीं पेट बोतलों के लिए मिनरल वाटर की तरह अच्छे प्लास्टिक कैप्स अनुमन्य और देशी मदिरा की बोतलों पर श्रिंक कैप का प्रयोग करना अनिवार्य होगा इसके अलावा थोक लाइसेंस का भी पिछले वर्ष की शर्तों पर नवीनीकरण होगा, देशी शराब कांच, ट्रेटा और पेट बोतलों में बेची जा सकेगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article