देश

लैंड फॉर जॉब्स घोटाला: ED की दूसरी सप्लीमेंट्री शिकायत पर स्पेशल कोर्ट ने जारी किया समन

Land for Jobs Scam: लैंड फॉर जॉब्स स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष पीएमएलए अदालत ने शनिवार को नए आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है। अदालत ने इस ताजा सप्लीमेंट्री शिकायत पर नए आरोपियों को तलब किया है। इससे साफ है कि “लैंड फॉर जॉब्स स्कैम” की जांच और गहराई तक जाएगी और लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Image

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Land for Jobs Scam: लैंड फॉर जॉब्स स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दूसरी सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष पीएमएलए अदालत ने शनिवार को नए आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है। यह समन 20 सितंबर को जारी किया गया।

क्या है पूरा मामला?

ईडी ने 28 मार्च 2025 को दूसरी सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की थी, जिसमें घोटाले से जुड़ी 6 नई जमीनों के अधिग्रहण का खुलासा किया गया है। आरोप है कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने बिहार के गोपालगंज जिले समेत कई जगहों पर जमीनें हासिल कीं। इन जमीनों को लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के नाम पर ट्रांसफर कराया गया। बदले में उन जमीन मालिकों या उनके परिजनों को रेलवे में नौकरी दी गई।

CBI की FIR से शुरू हुआ मामला

यह पूरा मामला सीबीआई की एफआईआर से शुरू हुआ था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि 2004 से 2009 के बीच, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, उस समय रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी देने के बदले रिश्वत के तौर पर जमीनें ली गईं। सीबीआई इस मामले में पहले ही तीन चार्जशीट और कई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

ईडी ने अपनी पहली प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट 8 जनवरी 2024 को दाखिल की थी, जिसमें अमित कट्याल, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और उनकी कंपनियां-ए के इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद 6 अगस्त 2024 को ईडी ने एक और सप्लीमेंट्री शिकायत दाखिल की थी, जिसमें लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया गया।

राष्ट्रपति ने 2 मई 2025 को लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दे दी थी, जिसके बाद यह मामला 23 मई 2025 को ट्रायल कोर्ट में पहुंचा। वहीं, दूसरी सप्लीमेंट्री कंप्लेंट के लिए अभियोजन की मंजूरी 18 अगस्त 2025 को मिली और इसे 25 अगस्त 2025 को अदालत में दाखिल किया गया। अब अदालत ने इस ताजा सप्लीमेंट्री शिकायत पर नए आरोपियों को तलब किया है। इससे साफ है कि “लैंड फॉर जॉब्स स्कैम” की जांच और भी गहराई तक जाएगी और लालू यादव समेत उनके परिवार के लिए कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'