देश

Bihar Poster War: बिहार में लालू यादव दिखे विष्णु के अवतार में, पोस्टर हुआ Viral

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:16 PM IST

बिहार में RJD का पोस्टर वार सामने आया है, यहां लगे पोस्टर में लालू को विष्णु के अवतार में दर्शाया गया है, वहीं तेजस्वी बने CM नीतीश के सारथी के रूप में नजर आ रहे हैं।

Lalu Yadav in Lord Vishnu incarnation: बिहार से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, RJD कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लालू प्रसाद यादव को विष्णु भगवान के अवतार के रूप में दिखाया गया है, वहीं कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी इस पोस्टर में दिखाए गए हैं।आरजेडी के इस पोस्टर में बिहार और देशवासियों को दीपावली, छठ और नए साल की शुभकामना दी गई है, साथ ही लिखा है 'आ अब 2024 में सीधे हस्तिनापुर (नई दिल्ली ) पर चढ़ाई बा।'

खास बात ये कि इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अर्जुन और उनके सारथी के रूप में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को दिखाया गया है।

इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर लगी है और उसके नीचे लिखा हुआ है कि किसी की नहीं सुनने वाला सिर्फ अपनी मन की बात करने वाला अहंकार का प्रतीक, वहीं गृह मंत्री अमित शाह की भी तस्वीर के नीचे लिखा है इंसान को इंसान से लड़ाने वाला अधर्म का प्रतीक।

आरजेडी के इस पोस्टर पर तंज कसते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखी पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है', विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसी आततायी शक्तियों का अंत निश्चित है, जो खुद को भगवान घोषित करे, दुनिया की कोई शक्ति ऐसे लोगों के अंत को नहीं रोक सकती है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article