देश

IPL के पूर्व बॉस ललित मोदी को बड़ा झटका, वानुअतु के PM ने पासपोर्ट रद्द करने का दिया आदेश

Lalit Modi Passport: इंडियन प्रीमियर लीग (PL) के पूर्व बॉल ललित मोदी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, वानुअतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है। ललित मोदी के पास वानुअतु की नागरिकता है। गौरतलब है कि ललित मोदी ने हाल ही में भारत की नागरिकता छोड़ने का आवेदन किया था।

Image

ललित मोदी का पासपोर्ट होगा रद्द।

Lalit Modi Passport: इंडियन प्रीमियर लीग (PL) के पूर्व बॉल ललित मोदी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, वानुअतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है। ललित मोदी के पास वानुअतु की नागरिकता है। गौरतलब है कि ललित मोदी ने हाल ही में भारत की नागरिकता छोड़ने का आवेदन किया था। वानुअतु की सरकार ने कहा है कि 'केवल प्रत्यर्पण से बचने के लिए दक्षिण प्रशांत महासागर के देश की नागरिकता नहीं दी जा सकती।'

वानुअतु के पीएम ने दिया आदेश

बता दें कि कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए ललित भारत में वांछित हैं। इससे पहले, आईपीएल के पूर्व बॉस ने भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को आवेदन दिया था। वानुअतु के पीएम जोथम नपाट ने अपने नागरिकता आयोग से ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द करने के लिए कहा।

इस वजह से लिया फैसला

वानुअतु डेली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में हुए खुलासों के बाद यह फैसला लिया गया है। बाकी जानकारी कल के अखबार में देंगे।’ इस बार उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वनुआतु को बाद में पता चला कि ललित मोदी भारत का भगोड़ा कारोबारी है,जिस वजह से ये फैसला लिया गया।

वानुअतु की नागरिकता के साथ कई लाभ मिलते हैं

ललित मोदी पर आईपीएल के संचालन में वित्तीय धोखाधड़ी एवं जालसाजी करने के आरोप हैं। उन्होंने हाल ही में वानुअतु की नागरिकता ग्रहण की है। वानुअतु एक छोटा द्वीपीय देश है जो अपनी 'गोल्डन पासपोर्ट' योजना के लिए प्रसिद्ध है। इस योजना के तहत, लगभग 1.3 करोड़ रुपये (1,55,000 अमेरिकी डॉलर) के निवेश पर नागरिकता प्राप्त की जा सकती है। वानुअतु की नागरिकता के साथ कई लाभ मिलते हैं, जैसे कि 120 देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा की सुविधा, जिसमें ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं। यह देश टैक्स हेवन के रूप में भी जाना जाता है।

कहां है वानुअतु

वानुअतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और फिजी के पश्चिम में स्थित है। वानुअतु लगभग 83 ज्वालामुखीय द्वीपों का एक समूह है, जिनमें से कुछ अभी भी सक्रिय हैं। इसकी राजधानी पोर्ट विला है, जो सबसे बड़े द्वीप एफाटे पर स्थित है। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां की आधिकारिक भाषा बिस्लामा, अंग्रेजी और फ्रेंच हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें