रायपुर

ED के शिकंजे में आए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल! बेटे चैतन्य बघेल के यहां ED ने मारी रेड, जानें पूरा मामला

ईडी ने अब छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर शिकंजा कसना शुरू दिया है। शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे के यहां छापा मारा है।

Image

भूपेश बघेल के बेटे के यहां ईडी की रेड

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के यहां ईडी का छापा पड़ा है। सोमवार सुबह-सुबह ईडी की टीम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर पहुंची और रेड शुरू कर दी। चैतन्य बघेल के अलावा और कई लोगों के ठिकनों पर ईडी ने छापा मारा, जिनसे कांग्रेस नेता के संबंध है।

शराब घोटाले के सिलसिले में छापेमारी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे और अन्य के परिसरों पर राज्य में धन शोधन मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।

ईडी ने क्यों मारी रेड

ईडी ने पूर्व में कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ और अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई। ईडी ने इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article