भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने आज दिल्ली में G20 के मंच पर मुलाकात की। इस मौके पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री किन गैंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस बातचीत मेें G20 के एजेंडे पर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात मे भारत ने एक बार फिर LAC विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने पर ज़ोर दिया। हाल ही में भारत और चीन के बीच वर्किंग मेकैनिज्म की बैठक हुई थी, जिसमे तय हुआ कि सीमा पर विवाद सुलझाने के लिए जल्द ही 18वें दौर की कमांडर लेवल बातचीत होगी। दिल्ली में विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत का असर इस बैठक पर भी दिखाई दे सकता है।
देश
चीनी विदेश मंत्री से हुई जयशंकर की आमने-सामने मुलाकातः LAC विवाद पर होने वाली 18वें दौर की मीटिंग पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
- Authored by: शिवानी शर्मा
- Updated Mar 2, 2023, 06:10 PM IST
दरअसल, अब भी पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई ऐसे फ्रिक्शन पॉइंट है जहां भारत और चीन की सेना आमने सामने है।
चीन के विदेश मंत्री किन गैंग के साथ भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर।
Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो
