देश

कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का निधन, PM मोदी ने जताया दुख, एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2023, 11:26 PM IST

कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तीन साल का उनका शासन देश के अंदरूनी राजनीतिक विवाद का समाधान करने के प्रयास पर केंद्रित रहा।

Image

कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का निधन

Photo : ANI

कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का शनिवार को निधन हो गया। कुवैत के शासक के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। वहीं सरकार की ओर से भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

86 वर्ष के थे मीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा

कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तीन साल का उनका शासन देश के अंदरूनी राजनीतिक विवाद का समाधान करने के प्रयास पर केंद्रित रहा। नवंबर के आखिर में शेख नवाफ को किसी अज्ञात बीमारी को लेकर अस्पताल भर्ती कराया गया था। तब से तेल समृद्ध यह छोटा देश उनके स्वास्थ्य के बारे में खबर का इंतजार कर रहा था। सरकारी टेलीविजन ने पहले खबर दी थी कि मार्च 2021 में किसी अज्ञात स्वास्थ्य जांच के लिए वह अमेरिका गये थे।

2020 में संभाले थे गद्दी

शेख नवाफ को उनके पूर्ववर्ती शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद 2020 में अमीर की गद्दी मिली थी। शेख सबा अपनी कूटनीति और शांतिप्रयासों के लिए जाने जाते थे और उनके निधन को लेकर पूरे क्षेत्र में संवेदना महसूस की गयी थी। शेख नवाफ ने कुवैत के गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री के तौर अपनी सेवा दी थी।वह मंत्री के रूप में इन अल्पकालिक कार्यकाल के अलावा सरकार में खास सक्रिय नहीं देखे गये। वह अमीर के लिए काफी हद तक गैर विवादास्पद पंसद थे लेकिन बढ़ती उम्र के चलते यह संकेत मिल गया था कि उनका कार्यकाल छोटा होगा।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर दुख व्यक्त किया। मोदी ने एक्स पर कहा- "शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। हम शाही परिवार और कुवैत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

राजकीय शोक की घोषणा

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बाद सरकार ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को भेजे एक संदेश में कहा कि 17 दिसंबर को राजकीय शोक के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!