Female Cheetah Gamini Cub Died in KNP: कूनो नेशनल पार्क से एक और चीता शावक की मौत की खबर (cub died in knp) सामने आई है जहाँ मादा चीता गामिनी (female cheetah gamini) के बचे पांच शावकों में से एक शावक की रीड की हड्डी में फ्रैक्चर होने पर उपचार के दौरान मौत हुई है, मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा होगा। कूनो नेशनल पार्क से फिर दुःखद खबर सामने आई है जहाँ मादा चीता गामिनी के 6 शावक थे जिसमें से एक की मौत पहले ही हो चुकी थी।
बचे शेष 5 शावकों के साथ मादा चीता गामिनी निगरानी टीम के नेतृत्व में थी गामिनी ओर उसके शावको पर निगरानी टीम नजर बनाए हुए थी बीते 8 दिन पहले गामिनी का एक शावक घसीटता हुआ निगरानी टीम को मिला जिसके बाद मॉनिटरिंग टीम ने तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण में इलाज शुरू किया। 8 दिन तक चले इलाज के बाद स्वास्थ्य टीम शावक को नहीं बचा पाई और उसकी मौत हो गई।
मादा चीता गामिनी के 6 शावकों में से अब 4 ही बचे हैं, मौत किन कारणों से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। हालांकि कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी निगरानी टीम का हवाला जरूर दिया है लेकिन कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन की कहीं ना कहीं निगरानी टीम में कमी है जिसकी वजह से शावक बाड़े में होने के बावजूद भी निगरानी टीम उन पर नजर नहीं रख पा रही है।
अब कूनो नेशनल पार्क में शेष 13 वयस्क व 12 शावक चीते बचे हैं
आपको बता दें इस पूरे मामले को कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ द्वारा 8 दिन से घायल शावक की कोई जानकारी नहीं दी यहां तक कि मामले को गुपचुप तरीके से दबाया जा रहा था । शावक की मौत के बाद अब कूनो नेशनल पार्क में शेष 13 वयस्क व 12 शावक चीते बचे हैं जो स्वस्थ्य एवं सामान्य है वयस्क चीतों को टीका एवं अन्य परजीवी संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक उपचार किया गया है सभी चीतों की नियमित निगरानी की जा रही है।
अभी तक कूनो नेशनल पार्क में जितने भी शावको की मौत हुई है उनकी मौत का कारण कूनो प्रबंधक द्वारा नहीं बताया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आता है क्या नहीं इसकी जानकारी भी बाहर नहीं जाती है।
कूनो प्रबंधक द्वारा शावक की मौत का प्रेसनोट जारी किया गया
कूनो प्रबंधक द्वारा शावक की मौत का प्रेसनोट जारी किया गया और फिर घटना का पूरा उल्लेख किया गया लेकिन घटना 29 जुलाई की थी आठ दिन तक इस घटना को मीडिया से छुपाया गया और यहां तक की जितने भी अभी तक कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत हुई है उसमें से काफी ऐसे मामले हैं जिनकी मौत की जानकारी कैसे हुई कब हुई यह तक नहीं पता चला ।
