देश

Kuno National Park Video: गिनने में हुई गड़बड़, कूनो पार्क में चीता गामिनी के 5 नहीं 6 शावक पैदा हुए, बन गया रिकॉर्ड

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2024, 01:39 PM IST

Kuno National Park: 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन एक शावक नजर नहीं आया था बताते हैं कि वो घास में छिपा था वहीं अब छठवां शावक नजर आया है, कूनो पार्क में चीतों की संख्या 27 हो गई है।

Image

10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया था

Kuno National Park: गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को कहा कि अफ्रीकी मादा चीता 'गामिनी' ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच नहीं बल्कि छह शावकों को जन्म दिया है। 10 मार्च को यादव ने जानकारी साझा की थी कि पांच वर्षीय मादा चीता ने कुनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है।

सोमवार सुबह अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, 'गामिनी की विरासत आगे बढ़ रही है! खुशी का कोई अंत नहीं है: यह पांच नहीं, बल्कि छह शावक हैं! गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक सप्ताह बाद यह अब पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा चीता के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।'

KNP में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी

मंत्री ने चीता गामिनी के छह शावकों के चित्र भी शेयर किए, इसके साथ केएनपी में चीतों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जिसमें 14 शावक भी शामिल हैं। पिछले साल मार्च में मादा चीता ज्वाला (नामीबियाई नाम सियाया) ने चार शावकों को जन्म दिया था लेकिन उनमें से केवल एक ही जीवित बच पाया। ज्वाला ने इस साल जनवरी में अपने दूसरे चार शावकों को जन्म दिया। इसके बाद चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया।

आठ नामीबियाई चीतों को KNP में बाड़ों में छोड़ा गया था

महत्वाकांक्षी चीता पुनरुत्पादन परियोजना के तहत, 2022 में 17 सितंबर को आठ नामीबियाई चीतों को केएनपी में बाड़ों में छोड़ा गया था जिनमें पांच मादा और तीन नर शामिल थे। फरवरी 2023 में अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए समूह का हिस्सा है। पिछले साल मार्च से अब तक ज्वाला से जन्मे तीन शावकों समेत 10 चीतों की मौत हो चुकी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article