देश

Jammu Kashmir: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी को किया ढेर, एक जवान घायल

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना का एक सवाल घायल हो गया। एसओजी, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं।

Image

कुलगाम के अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

Photo : ANI

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना का एक सवाल घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अखल के वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद रात में दोनों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू होने के बाद रात में अभियान को रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि घेराबंदी को मजबूत किया गया तथा क्षेत्र में अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह गोलीबारी फिर शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। मुठभेड़ अब भी जारी है।

पुंछ सेक्टर में हुई थी गोलीबारी

इस बीच, सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मुठभेड़ शुरू हो गई थी जब भारतीय सेना के जवानों ने सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर निगरानी रख रहे सैनिकों ने पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं। सैनिकों द्वारा चुनौती दिए जाने पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी त्वरित जवाबी कार्रवाई की। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर एक पोस्ट में कहा था कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स का आतंकवादियों से संपर्क हुआ। पुंछ सेक्टर के जनरल इलाके में बाड़ के पास हमारे सैनिकों ने दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!