देश

'स्कूल में रखा गया बम...', लगातार दूसरे दिन Email से मिली धमकी; जांच में जुटी कोलकाता पुलिस

Bomb Hoax Threats: कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बम की धमकी मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को इनमें से एक स्कूल को फिर से ऐसा ही मेल मिला। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल की गहन जांच की जा रही है।

Image

कोलकाता के स्कूलों को लगातार दूसरे दिन मिली धमकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Bomb Hoax Threats: कोलकाता के दो प्रमुख स्कूलों को बम की धमकी मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को इनमें से एक स्कूल को फिर से ऐसा ही मेल मिला। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल की गहन जांच की जा रही है। शहर के दक्षिणी आनंदपुर इलाके में स्थित कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है।

किस स्कूल को मिली धमकी?

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम परिसर में गहन तलाशी ले रही हैं। उन्होंने बताया कि तलाशी में अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

मध्य कोलकाता के तालतला इलाके में स्थित कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और कलकत्ता बॉयज़ स्कूल को बुधवार को इसी तरह की धमकी भरे ईमेल मिले थे।

पुलिस ने दोनों स्कूलों के परिसर में और उसके आसपास तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने कहा था कि वह जानकारी जुटाने के लिए ईमेल के आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है। एक दिन पहले मिले ईमेल में भी स्कूल परिसर में बम रखे होने की बात कही गई थी। हालांकि, गहन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article