देश

Salt Lake Hospital Fire: आनंदलोक अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदलोक अस्पताल में आज सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से बाहर निकालकर पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि सटीक कारण की पुष्टि अभी बाकी है।

Image

कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदलोक अस्पताल में आज सुबह भीषण आग लग गई।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

कोलकाता के साल्टलेक (Salt Lake) स्थित प्रसिद्ध आनंदलोक अस्पताल (Anandalok Hospital) में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया

अस्पताल के भीतर भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से आनन-फानन में बाहर निकाला गया है। कई गंभीर मरीजों को पास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। दमकलकर्मी और अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अभी भी कोई मरीज या स्टाफ अस्पताल के धुएं से भरे कमरों के भीतर फंसा हुआ है।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। अस्पताल की ऊपरी मंजिल से काला धुआं निकलता देखा गया है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद कूलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। धुएं के कारण अस्पताल के कुछ हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सॉल्ट लेक के करुणामयी क्रॉसिंग पर स्थित एक निजी अस्पताल की पहली मंजिल पर सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, जो एक बड़ी राहत की बात है।

हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट का परिणाम माना जा रहा है। अस्पताल की ऊपरी मंजिल से निकलते काले धुएं के कारण इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article