देश

Ketan Agarwal Murder Case: सिया ने की बदतमीजी की सारी हदें पार! मीडिया को दिखाई 'मिडिल फिंगर'

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस जांच के दौरान मीडिया की ओर मिडिल फिंगर दिखाती नजर आई। पुलिस सिया को उसके घर और अन्य स्थानों के साथ लोहागढ़ किले भी लेकर गई, जहां कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई थी।

Image

सिया ने कैमरे के सामने दिखाया मिडिल फिंगर।

Photo : Twitter

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, ऐसा लगता है कि सिया को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं हो रहा। दरअसल, सिया को जांच के सिलसिले में उसके घर और अन्य स्थानों पर पुलिस लेकर पहुंची। इसी दौरान काली टी-शर्ट पहने और चेहरे पर प्रिंटेड स्कार्फ लपेटे हुए सिया ने मीडिया की ओर देखा और उन्हें 'मिडिल फिंगर' दिखाई। दरअसल, मिडिल फिंगर दिखाने का मतलब किसी के साथ बदतमीजी या अश्लील इशारा करना है।

सिया को लोहागढ़ किले लेकर पहुंची थी पुलिस

इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस सिया को पुणे के उस स्थान पर ले गई, जहां उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर यह साजिश रची थी कि रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे कैसे धक्का देना है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित सिया गोयल के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने 18 जून को घटना वाले दिन कथित तौर पर पहना था। सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की पहाड़ी से केतन अग्रवाल (25) को धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

जांच में क्या-क्या हुए खुलासे?

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी। कथित हत्या के बाद पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन ने लुल्लानगर स्थित एक क्लब के पास खुले स्थान पर यह साजिश रची थी कि केतन को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से कैसे धक्का देना है।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, पुलिस की ओर से इस व्यवहार पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article