देश

काशी तमिल संगमम खेल महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- देखने को मिल रहा एक नया जुड़ाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 10:04 PM IST

काशी तमिल संगमम खेल महोत्सव में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया है। मैच की शुरुआत में यूपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। यूपी के दिए गए टारगेट को तमिलनाडु की टीम हासिल करने में असफल रही।

Image

काशी तमिल संगमम खेल महोत्सव में शामिल हुए अनुराग ठाकुर

Photo : Twitter

काशी तमिल संगमम के तहत आयोजित खेल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी तमिल संगमम एक ऐसी सोच है जो 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की सोच को बल देती है। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति साहित्य सब क्षेत्रों में जो काशी और तमिल का मेल है यह हजारों वर्ष पुराना है। इस महोत्सव के जरिए उसको फिर एक बार जीवंत किया गया है।

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर तमिलनाडु के अलग-अलग कोनों से 2500 लोग उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। यहां आकर उनका एक नया जुड़ाव देखने को मिल रहा है। एक महीने तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में 8 दिन खेलों के लिए दिए गए हैं। यह अपने आप में दिखाता है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए खेल कितना महत्वपूर्ण हैं । ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन से काशी और तमिल के बीच एक नया जुड़ाव देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। मैच की शुरुआत में यूपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाया । यूपी टीम के हर्ष त्यागी ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। यूपी की टीम ने तमिलनाडु की टीम को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में तमिलनाडु की टीम ने 3 विकेट के नुक्सान पर 144 रन ही बना पाई । इस रोमांचक मैच में यूपी की टीम ने 55 रन से जीत हासिल किया।

kashi.

अनुराग ठाकुर ने लगाए चौके-छक्के

इस दौरान अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। इस दौरान अनुराग ठाकुर मैदान में बल्ला थामे भी नजर आए। इस अवसर पर प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन-कुलपति बीएचयू, चामु शास्त्री-पदमश्री, प्रो हरीश चंद्र राठौर- काशी तमिल संगमम के नोडल अधिकारी, प्रोफेसर सुधीर, बाला लाखेन्द्र, अभिमन्यु सिंह, यशवर्धन सिंह, प्रो. डी. सी. राय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article