देश

कर्नाटक के मंत्री के दिवाली गिफ्ट पर छिड़ा विवाद, 1 लाख रुपए कैश और सोना बांटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 05:30 PM IST

Karnataka Minister: बॉक्स और उसमें दी गई चीजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद सिंह ने नगर निगम सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों को दो अलग-अलग प्रकार के गिफ्ट बॉक्स बांटे। नगर निगम के सदस्यों को दिए गए गिफ्ट बॉक्स में 1 लाख रुपए कैश, 144 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एक रेशम की साड़ी, एक धोती और एक सूखे मेवे का डिब्बा था।

Image

कर्नाटक के मंत्री के दिवाली गिफ्ट पर छिड़ा विवाद।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कर्नाटक सरकार के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह के गिफ्ट पर मचा बवाल
  2. दिवाली पर दिए महंगे गिफ्ट
  3. गिफ्ट बॉक्स में 1 लाख रुपए कैश के साथ सोना

Karnataka Minister: दीवाली (Diwali) पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। वहीं अब कर्नाटक सरकार के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह (Anand Singh) के महंगे दिवाली गिफ्ट (Diwali Gifts) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होसापेट सीट से विधायक आनंद सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचित नगरपालिका और पंचायत सदस्यों को महंगे गिफ्ट दिए।

कर्नाटक के मंत्री के दिवाली गिफ्ट पर छिड़ा बवाल

खास तौर से उनके घर पर लक्ष्मी पूजा का निमंत्रण एक बॉक्स में आया, जिसमें कथित तौर पर 1 लाख रुपए कैश, 144 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एक रेशम की साड़ी, एक धोती और एक सूखे मेवे का डिब्बा था। वहीं मंत्री के सहयोगी ने बताया कि वह हर साल इस तरह का गिफ्ट बॉक्स देते रहे हैं।

बॉक्स और उसमें दी गई चीजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं अब बॉक्स और उसमें दी गई चीजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद सिंह ने नगर निगम सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों को दो अलग-अलग प्रकार के गिफ्ट बॉक्स बांटे। नगर निगम के सदस्यों को दिए गए गिफ्ट बॉक्स में 1 लाख रुपए कैश, 144 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एक रेशम की साड़ी, एक धोती और एक सूखे मेवे का डिब्बा था। वहीं दूसरी ओर पंचायत सदस्यों को दिए गए गिफ्ट बॉक्स में कम कैश था, लेकिन बॉक्स में सोना नहीं था और बाकी सभी चीजें थी।

मंत्री आनंद सिंह के समर्थकों ने इस मामले पर बात की और कहा कि मंत्री हर साल चुने हुए प्रतिनिधियों को गिफ्ट बॉक्स देते हैं, लेकिन इस साल आगामी चुनावों के कारण ये विवाद खड़ा हो गया है वहीं मंत्री आनंद सिंह ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article