Karnataka Vidhan Sabha Chunav Result 2023: कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां 224 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस करीब 115 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा को 81 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। चुनाव परिणामों से उत्साही कांग्रेस ने एक ट्वीट के जरिए अपने मंसूबे भी स्पष्ट कर दिए हैं।
कांग्रेस पार्टी की ओर से मतगणना शुरू होते ही भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो अपलोड किया गया। पार्टी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैं अजेय हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं, हां मैं आज रुकने वाला नहीं हूं।' कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद यह साफ हो गया है कि पार्टी कर्नाटक चुनाव के नतीजों का पूरा क्रेडिट भारत जोड़ो यात्रा को देना चाहती है।
दक्षिण में जीत, उत्तर में पूजाकर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साही कांग्रेस बड़े जश्न की तैयारी में है। नतीजों से पहले कांग्रेस नता प्रियंका गांधी शिमला स्थित प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। प्रियंका गांधी का एक वीडियो भी कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है।
