देश

क्या खत्म नहीं हुआ CM कुर्सी का विवाद? इस बार डीके के घर 'सियासी ब्रेकफास्ट' करेंगे सिद्दारमैया, मुलाकात से पहले क्या बोले कांग्रेस के 'हनुमान?'

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया, "मैं और मुख्यमंत्री एक टीम के रूप में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैंने कर्नाटक से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा करने और उन्हें मजबूत करने के लिए कल मुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया है।"

karnataka congress news

डीके शिवकुमार के घर नाश्ते करने जाएंगे सीएम सिद्दारमैया।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

karnataka CM Post Row: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचातान को खत्म करने के लिए आलाकमान ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। हालांकि, सीएम पद को लेकर 'सियासी ड्रामा'खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार सुबह की नाश्ते पर मुलाकात करने वाले हैं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया, "मैं और मुख्यमंत्री एक टीम के रूप में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैंने कर्नाटक से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा करने और उन्हें मजबूत करने के लिए कल मुख्यमंत्री को नाश्ते पर आमंत्रित किया है।"

इससे पहले कांग्रेस हाईकमान की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में एकता दिखाने के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार ने 29 नवंबर को सिद्धारमैया के घर कावेरी में ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी।

क्या है विवाद?

कर्नाटक में 20 नवंबर को तब नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गईं जब सिद्दारमैया सरकार ने अपना आधा कार्यकाल पूरा कर लिया। हालांकि, सिद्दारमैया बार-बार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने की बात कह रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ शिवकुमार और उनके करीबी नेता नेतृत्व परिवर्तन पर जोर दे रहे हैं और वरिष्ठ नेताओं से ढाई साल वाला मुद्दा उठा रहे हैं। इस बीच, सिद्दारमैया ने शुक्रवार को शिवकुमार के साथ मुलाकात की बात कही।

इस विवाद पर सीएम सिद्दारमैया ने कहा था कि आलाकमान जो भी कहेगा, मैं उसे सुनूंगा। हम दोनों ने कहा है कि पार्टी आलाकमान जो भी कहेगा, हम उसका अनुपालन करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर आलाकमान उन्हें बुलाएगा तो वह दिल्ली जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

Piyush Kumar
Piyush Kumar Author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily India Newsletter!
संबंधित खबरें

विजय दिवस पर PM, रक्षा मंत्री ने जवानों के बलिदान-शौर्य का किया नमन, आज के ही दिन सेना ने बदल दिया PAK का भूगोल

विजय दिवस पर PM, रक्षा मंत्री ने जवानों के बलिदान-शौर्य का किया नमन, आज के ही दिन सेना ने बदल दिया PAK का भूगोल

आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद लगी आग में 4 की मौत, आज होगी IPL मिनी ऑक्शन, भारत और जॉर्डन के बीच अहम क्षेत्रों में MoUs साइन

आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद लगी आग में 4 की मौत, आज होगी IPL मिनी ऑक्शन, भारत और जॉर्डन के बीच अहम क्षेत्रों में MoUs साइन

PM Degree Defamation Case: पीएम डिग्री मामले में केजरीवाल-संजय सिंह को झटका; गुजरात कोर्ट ने अलग सुनवाई की याचिका की खारिज

PM Degree Defamation Case: पीएम डिग्री मामले में केजरीवाल-संजय सिंह को झटका; गुजरात कोर्ट ने अलग सुनवाई की याचिका की खारिज

'पति-पत्नी के बीच लंबे समय तक अलगाव दोनों के लिए क्रूरता के समान'; सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

'पति-पत्नी के बीच लंबे समय तक अलगाव दोनों के लिए क्रूरता के समान'; सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

शिव सेना UBT और MNS ने बीएमसी चुनावों से पहले उठाए सवाल, मतदाता सूचियों में खामियों का उठाया मुद्दा

शिव सेना UBT और MNS ने बीएमसी चुनावों से पहले उठाए सवाल, मतदाता सूचियों में खामियों का उठाया मुद्दा