देश

Siddaramaiah Oath ceremony: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने ली शपथ, नीतीश-महबूबा और अखिलेश के साथ जुटे विपक्ष के कई दिग्गज

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 20, 2023, 05:38 PM IST

Siddaramaiah Oath ceremony: कर्नाटक के कांतीरवा स्टेडियम में 12:30 बजे सिद्धारमैया ने सीएम तो डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस के आठ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। सभी को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के आलवा विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की।

Image

शपथ ग्रहण समारोह में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ राहुल गांधी

Photo : ANI

Siddaramaiah Oath ceremony : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के ठीक एक सप्ताह बाद सिद्धारमैया ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कांतीरवा स्टेडियम में हो रहे इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई नेताओं ने भी शिरकत की। इसमें महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला, नीतीश कुमार, शरद पवार जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस दौरान मौजूद रहे। कर्नाटक के राज्यपाल ने आठ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।

1:15 PM: राहुल बोले- नफरत को मिटाया, मोहब्बत जीतीकर्नाटक के सीएम के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शपथ ग्रहण समोराह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमने नफरत को हटाया, मोहब्बत जीती।

1:00 PM : सिद्धारमैया की कैबिनेट में ये बने मंत्री

कर्नाटक की नई कैबिनेट में जी.परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, सतीश जरकीहोली, रामालिंगा रेड्डी, बीजे जमरी अहमद खान, प्रियांक खड़गे, एमबी पाटिल शामिल हैं।

12:45 PM:आठ मंत्रियों ने भी ली शपथ

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सभी आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई।

12:30 PM: सिद्धारमैया ने ली शपथ

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण की। उनके अलावा डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। दोनों नेताओं को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई।

12:15 PM: नीतीश कुमार भी पहुंचे बेंगलुरू

कर्नाटक में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी बेंगलुरु पहुंचे हैं। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होने वाला है।

12:00 PM: महबूबा मुफ्ती भी पहुंची बेंगलुरू

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में शामिल होने मे लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी बेंगलुरु पहुंची हैं। इसके अलावा अन्य नेता भी इस समारोह में प्रतिभाग कर रहे हैं।

11:45 AM: डीके शिवकुमार के भाई भी पहुंचें

कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होन के लिए डीके शिवकुमार के भाई, डीके सुरेश भी पहुंचे हैं। उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़के के बेटे प्रियांक खड़गे और डॉ जी परमेश्वर भी स्टेडियम में मौजूद हैं। इन दोनों के आज कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने की उम्मीद है।

11:30 AM: शिवकुमार के घर के बाहर भारी सुरक्षा

कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भारी संख्या में कार्यकर्ता डीके शिवकुमार के घर के बाहर पहुंच गए हैं। शिवकुमार आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके मद्देनजर शिवकुमार के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

11:20 AM : मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे बेंगलुरू

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़े नेताओं का बेंगलुरू में जमावड़ा शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अयक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस समारोह में शामिल होने के लिए बेंगलुरू पहुंच गए हैं।

11:15 AM : ये आठ मंत्री लेंगे शपथ

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ कर्नाटक कांग्रेस के आठ मंत्री भी शपथ लेंगे। कर्नाटक के नए मंत्रीमंडल में जिन मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। उनमें जी.परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, सतीश जरकीहोली, रामालिंगा रेड्डी, बीजे जमरी अहमद खान, प्रियांक खड़गे, एमबी पाटिल शामिल हैं।

11:00 AM : कांतीरवा स्टेडियम में जुटने लगी भीड़

बेंगलुरू के कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांतीरवा स्टेडियम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्टेडियम में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ विपक्ष के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article