देश

Karnataka Elections 2023: पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करने से बचेगी कांग्रेस, बनाई नई रणनीति!

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 5, 2023, 11:36 PM IST

Karnataka Assembly Elections 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने नई रणनीति बनाई है। जिसके तहत वह पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला नहीं करेगी। साथ ही हिंदुत्व-बनाम-धर्मनिरपेक्षता की बहस में शामिल होने से बचेगी।

Image

Karnataka Elections 2023: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बोलेगी कांग्रेस

Photo : Twitter

Karnataka Assembly Elections 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 बेहद करीब है। प्रदेश की प्रमुख पार्टियां बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस अपनी-अपनी रणनीति पर तेजी से काम कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस ने नई रणनीति के तहत अनौपचारिक रूप से उम्मीदवारों और पार्टी नेताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमला करने से बचें। साथ ही कहा कि हिंदुत्व-बनाम-धर्मनिरपेक्षता की बहस में शामिल होने से भी बचें। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी अनिल गज्जी की रिपोर्ट के मुताबिक अगर हम मोदी के खिलाफ कुछ भी कहते हैं, तो जरुरत से ज्यादा इसे हवा दी जाएगी। चुनावी नरेटिव को बदलने के प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस ने पिछले सप्ताह एक मीटिंग में यह संदेश दिया।

चार बड़े वादों पर फोकस करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेतृत्व ने गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणियों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का हवाला दिया। कांग्रेस ने इसके बजाय बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार के आरोपों और महंगाई पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। कांग्रेस अपने चार बड़े पूर्व-चुनाव वादों के साथ बड़े पैमाने पर शहर में जाएगी। 200 यूनिट मुफ्त बिजली, परिवारों की महिला प्रमुखों को 2,000 रुपए प्रति माह, बेरोजगार स्नातकों को 3000 रुपए प्रति माह और बीपीएल परिवारों के प्रत्येक सदस्य के लिए 10 किलो चावल।

124 उम्मीदवारों की बैठक में दिए निर्देश

सूत्रों के मुताबिक अनौपचारिक ये निर्देश पिछले सप्ताह 124 उम्मीदवारों की एक बैठक में दिए गए थे जिनके नामों की घोषणा की गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला मौजूद थे। केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंग रेड्डी ने कहा कि हमारा चुनावी मुद्दा राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार की विफलता, 40% कमीशन और मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी जैसे मुद्दे होंगे। हम अपने चुनावी वादों को भी आक्रामक रूप से उजागर करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि पीएम पर हमलों से बचने के लिए कोई फैसला नहीं किया गया है।

धर्म से जुड़े मुद्दो भी नहीं उठाएगी कांग्रेस

बीजेपी के खिलाफ 40% घूस के आरोपों पर अपने 'PayCM' अभियान के साथ और चुनाव से पहले जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को मुद्दा बनाते हुए बीजेपी किसी भी तरह का लाभ उठाने से रोकने के लिए कांग्रेस सावधानी से चल रही है। यह पिछले साल पार्टी का दृष्टिकोण रहा है। धर्म से जुड़ा कोई विवादास्पद मुद्दा नहीं है। इसने हिजाब और हलाल पर अपने शुरुआती आक्रामक रुख को भी कम कर दिया और खुद को उरी गौड़ा-नानजे गौड़ा मुद्दे से दूर करने की कोशिश की (ऐसे चरित्र जिनके बारे में कुछ लोगों का मानना है कि मैसूर के राजा टीपू सुल्तान की हत्या कर दी गई थी)। कांग्रेस ने मुस्लिमों के लिए 4% ओबीसी आरक्षण खत्म करने के सरकार के फैसले का उतनी मजबूती से विरोध नहीं किया, जितनी उम्मीद की जा रही थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article