देश

Jodhpur: जोधपुर में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, 16 घायल; कई गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 06:27 PM IST

Jodhpur: एसीपी दिवाकर ने कहा कि इस घटना में तीन बच्चे और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कहा कि सोलह अन्य को अस्पताल ले जाया गया है, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घर में आग लग गई और विस्फोट के बाद उसका एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Image

जोधपुर में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. जोधपुर में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत
  2. सिलेंडर फटने से 16 घायल, कई की हालत गंभीर
  3. जिले के कलेक्टर ने मामले की जांच के दिए आदेश

Jodhpur: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Explosion) से तीन बच्चों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में सोलह अन्य घायल हो गए, जिनका एमजीएच अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले के कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जोधपुर में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत चार की मौत

एसीपी (मंदोर) राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने घटना के बारे में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे कीर्ति नगर इलाके में एक घर में आधा दर्जन से अधिक एलपीजी सिलेंडर अचानक से फट गए। साथ ही कहा कि सिलेंडर एक सप्लायर भोमाराम लोहार के घर में रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ जब सिलेंडरों को रिफिल किया जा रहा था।

सिलेंडर फटने से 16 घायल, कई की हालत गंभीर

एसीपी दिवाकर ने कहा कि इस घटना में तीन बच्चे और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कहा कि सोलह अन्य को अस्पताल ले जाया गया है, उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घर में आग लग गई और विस्फोट के बाद उसका एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विस्फोट में दो मोटरसाइकिल और सिलेंडर ले जाने वाला एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घर से चार दर्जन सिलेंडर बरामद किए गए। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इसके बाद वे घायलों से मिलने अस्पताल भी गए और प्रशासन को उनकी बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article