Lucknow Cylinder explodes incident: राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके के बरगदी में उस वक्त दशहत के साथ अफरा-तफरी मच गई जब खाना बनाते समय सिलेंडर फटा गया, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई थी।
बाद में साफ हुआ कि इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, इस हादसे के बाद पुलिस राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचा और वहां इस कार्य को अंजाम दिया।
सीएम योगी ने सिलेंडर फटने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया हैघटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम कराया वहीं जबकि घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में सिलेंडर फटने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
