देश

मैं नहीं हूं चीनी मुसलमान...ऐसा क्यों बोले J&K के पूर्व CM फारूख अब्दुल्ला?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:14 PM IST

अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब बीजेपी के दो नेताओं (एक सांसद और एक विधायक) ने दिल्ली में एक आयोजन के दौरान भड़काऊ भाषण दिए थे और इस समुदाय के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया था। विपक्षी नेताओं, भाजपा और पीएम के आलोचकों ने इसे बेहद खतरनाक बताया था।

Image

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला।

Photo : IANS

देश में मुसलमानों के साथ होने वाले कथित तौर पर गलत बर्ताव को लेकर जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है- मैं चीनी मुसलमान नहीं बल्कि हिंदुस्तानी मुस्लिम हूं।

एनसीपी की ओर से छगन भुजबल (पार्टी के सीनियर नेता) के 75वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा- हम आपके साथ हैं। हम देश को एक रखना चाहते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक...मैं एक मुसलमान हूं। पर हिंदुस्तानी मुसलमान हूं। मैं चीनी मुस्लिम नहीं हूं।

वह आगे बोले- हर कोई अलग हो सकता है, पर हम मिलकर ही इस देश को बना सकते हैं। यही दोस्ती कहलाती है। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना...यही हिंदुस्तान है। यह हर किसी का है और हर किसी पर लागू होता है।

अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब बीजेपी के दो नेताओं (एक सांसद और एक विधायक) ने दिल्ली में एक आयोजन के दौरान भड़काऊ भाषण दिए थे और इस समुदाय के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया था। विपक्षी नेताओं, भाजपा और पीएम के आलोचकों ने इसे बेहद खतरनाक बताया था।

शिवसेना के उद्धव ठआकरे, गीतकार जावेद अख्तर और एनसीपी के अजित पवार ऐसे नेताओं में से थे, जो इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article