देश

Jharkhand में नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया रेल ट्रैक, अफरा-तफरी के बीच ट्रेनों के आवागमन पर असर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 10:28 AM IST

Jharkhand Naxal Attack: चाईबासा के एसपी की ओर से इस बाबत बताया गया था कि रेल पलटी पर धमाका किए जाने के बाद रेलवे का यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल ट्रैक की बहाली का काम तेजी से चल रहा है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Jharkhand Naxal Attack: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने वहां पर एक रैल ट्रैक को निशाना बनाते हुए उसे बम से उड़ा दिया। घटना के बाद उस रूट पर यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से "एक्स" पर जानकारी दी गई कि यह घटना गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) की रात की है। सूबे के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के तहत मनोहरपुर और गोईलकेरा के बीच नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ाया है।

न्यूज एजेंसी की ओर से मौके की ताजा स्थिति से जुड़ा एक फोटो शुक्रवार सुबह शेयर किया गया, जिसमें क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक नजर आ रहा था। इस बीच, पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने रेल पटरियों के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिससे हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर गोइलकेरा और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुई। उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे पटरियों पर मरम्मत का काम सुबह से शुरू कर दिया गया है और रेल सेवाएं जल्द बहाल होंगी।”

अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने इलाके में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। वैसे, चाईबासा के एसपी की ओर से इस बाबत बताया गया था कि रेल पलटी पर धमाका किए जाने के बाद रेलवे का यातायात प्रभावित हुआ है। फिलहाल ट्रैक की बहाली का काम तेजी से चल रहा है। प्रतिबंधित संगठन 16 दिसंबर से 'विरोध सप्ताह' मना रहा है और उसने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article