देश

Jharkhand: तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में सभी दस दोषियों को 10 साल की सजा, पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 5, 2023, 05:07 PM IST

Tabrez Ansari Lynching Case Verdict: तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में सरायकेला कोर्ट का फैसला आ गया है, इस मामले में सभी दस दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

Image

तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में सरायकेला कोर्ट का फैसला आ गया है

झारखंड के बहुचर्चित तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में जो साल 2019 में सामने आया था, इस मामले में सरायकेला कोर्ट ने सभी दस दोषियों को IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत 10 साल कैद की सजा सुनाई है, गौर हो कि झारखंड के सरायकेला पुलिस थाने के तहत धातकीडीह गांव में 17 जून 2019 को चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

इस पुलिस ने मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था इसमें से मुख्य आरोपी को छोड़ 12 आरोपी जमानत पर थे, इस मामले में फैसला अब सामने आया है, गौर हो कि मृतक तबरेज अंसारी पुणे में मजदूरी का काम करता था और वह ईद मनाने झारखंड अपने घर आया हुआ था वहीं उसके साथ लिंचिंग की गई जिसमें उसकी मौत हो गई।

भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

चोरी के संदेह में तबरेज की भीड़ ने पिटाई कर दी थी जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था, जहां से उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जहां तबियत बिगड़ने पर करीब 4 दिन बाद यानी 21 जून को तबरेज को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, इसके बाद 22 जून 2019 को इलाज के दौरान तबरेज की मौत हो गई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article