नक्सल के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। घटना मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जंगल में हुई।
मारा गया स्वयंभू कमांडर मुखदेव यादव
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक नक्सली का शव और एक राइफल बरामद की गई। मृतक की पहचान आधिकारिक रूप से अभी नहीं हो पाई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (TSPC) का स्वयंभू कमांडर मुखदेव यादव है।
पलामू में दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की वारदात में शामिल था
मुखदेव यादव पर 5 लाख रुपये का इनाम था और वह हाल ही में 4 सितंबर को पलामू में दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की वारदात में भी शामिल था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहचान की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
