देश

झारखंड में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, मंत्री के करीबियों से लेकर IAS तक के ठिकानों पर रेड

Jharkhand ED Raid: झारखंड में जल जीवन मिशन की योजना में कई जिलों में अनियमितताएं और गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। इसे लेकर कुछ जिलों में एफआईआर भी दर्ज हुई है।

Image

झारखंड में ईडी ने कई जगहों पर मारी रेड (फाइल फोटो)

Jharkhand ED Raid: झारखंड में सोमवार को ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस रेड के दौरान ईडी ने एक मंत्री के करीबीयों के साथ एक आईएएस के ठिकानों तक पर रेड मारी गई है। ईडी ने झारखंड में जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, उनके कुछ करीबियों, आईएएस मनीष रंजन, बिल्डर, डेवलपर एवं कांट्रेक्टर विजय अग्रवाल सहित पेयजल स्वच्छता विभाग के कई इंजीनियरों और अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

रांची और चाईबासा में ईडी की रेड

रांची और चाईबासा सहित करीब 20 ठिकानों पर ईडी की टीमों ने सोमवार सुबह एक साथ दबिश दी है। रांची में विजय अग्रवाल के रातू रोड इंद्रपुरी स्थित आवास के अलावा उनके हरमू और मोरहाबादी स्थित ठिकानों पर सर्च चल रही है, जबकि आईएएस मनीष रंजन के आवास और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह के आवासों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच एजेंसी के अफसरों की टीम पहुंची है। खबर है कि इन ठिकानों से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

क्या है मामला

बता दें कि जल जंगल मिशन में करोड़ों रुपए के घोटाले मामले में यह छापेमारी हो रही है। जल जंगल मिशन विभाग के कैशियर संतोष कुमार ने 23 करोड़ की अवैध निकासी की थी। विभाग ने मामला भी दर्ज करवाया था, जिसमें संतोष कुमार जेल में है। झारखंड में जल जीवन मिशन की योजना में कई जिलों में अनियमितताएं और गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। इसे लेकर कुछ जिलों में एफआईआर भी दर्ज हुई है। ईडी ने इन्हीं एफआईआर को जांच का आधार बनाया है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में बेहद पावरफुल माने जाते हैं। वह 2019 में राज्य की गढ़वा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। ईडी जांच की आंच उन तक भी पहुंच सकती है। इसके पहले शनिवार को भी ईडी की टीम ने रांची में चर्चित जमीन घोटाले को लेकर शहर में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article