देश

J&K के गांदरबल में बड़ी कार्रवाई, आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार; गोला-बारूद और 8.40 लाख रुपये नकद बरामद

Jammu Kashmir Terror Activities: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और नकदी बरामद की है।

Image

गांदरबल में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Jammu Kashmir Terror Activities: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और नकदी बरामद हुई है।

यह कार्रवाई गुरुवार देर शाम पुलिस स्टेशन गांदरबल और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने गुंडरेहमान ब्रिज के पास नाका चेकिंग के दौरान की। पुलिस को मिली एक खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने एक कैरियर वाहन को रोका जिसका नंबर JK15B-7309 था। जब टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उससे आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

क्या-क्या हुआ बरामद

  • एक चीनी पिस्तौल
  • एक पिस्तौल मैगजीन
  • चार राउंड,
  • दो हैंड ग्रेनेड
  • 8 लाख 40 हजार रुपये नकद

पुलिस ने आतंकियों के मददगारों के पास से गोला-बारूद के साथ-साथ 8.40 लाख रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम नबी मीर, पुत्र मोहम्मद सुभान मीर, निवासी हाजिन, जिला बांदीपोरा और शबनम नज़ीर, पुत्री नज़ीर अहमद गनई, निवासी शालाबुग, जिला गांदरबल के रूप में हुई है।

UAPA के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस बरामद हथियारों, नकदी स्रोत और संभावित नेटवर्क से जुड़े लिंक की जांच में जुटी हुई है।

हथियारों से भरा बैग बरामद

वहीं, पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गुरुवार को सेना ने एक संदिग्ध खेप बरामद की। आशंका है कि यह खेप ड्रोन से गिराई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यह खेप सुबह के समय खारी गांव के चक्कन दा बाग इलाके में रंगर नाला और पुंछ नदी के बीच गिराई गई थी। उन्होंने बताया कि सेना को एक बैग मिला जिसमें दर्जनों कारतूस थे। साथ ही एक पीले रंग का टिफिन बॉक्स भी बरामद हुआ जिसके बारे में संदेह है कि वह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) हो सकता है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के खतरे की आशंका को देखते हुए सबसे पहले बम निरोधक दस्ते ने बैग की जांच की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article