देश

लोगों के गुस्से के शिकार हुए J&K सीएम उमर अब्दुल्ला, रामबन लैंडस्लाइड पीड़ितों ने बीच सड़क घेर ली गाड़ी; देखिए वीडियो

Ramban Landslide: जम्मू कश्मीर के रामबन में रविवार को बादल फटने से अचानक से बाढ़ और भूस्खलन हो गया था। जिसके कारण सड़कें बह गईं, 3 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया था।

Image

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ली की गाड़ी को गुस्साए लोगों ने रोका

Photo : ANI

Ramban Landslide: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उस समय लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा जब वो रामबन पहुंचे। रामबन में एक दिन पहले ही भयानक लैंडस्लाइड और बाढ़ आया था, जिसे वहां सबकुछ तबाह कर दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत भी हो गई है। सीएम उमर अब्दुल्ला इसी का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे, जब उन्हें लोगों ने घेर लिया और बात करने की जिद करने लगे।

उमर अब्दुल्ला की गाड़ी लोगों ने रोकी

उमर अब्दुल्ला की गाड़ी रोकने का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उनकी गाड़ी को लोग रोके हुए दिख रहे हैं। गाड़ी रोकने वालों में आगे महिलाएं ही दिख रही हैं, गाड़ी रोके जाने के बाद उमर अब्दुल्ला के सुरक्षाकर्मी, उन्हें हटाने की कोशिश भी करते दिख रहे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए, एक शख्स तो गाड़ी के आगे भी लेट गया। इन सबके बीच उमर अब्दुल्ला गाड़ी में बैठे रहे। जब लोग नहीं हटे तब उमर अब्दुल्ला गाड़ी से निकले और लोगों से बात की।

रामबन में भूस्खलन राष्ट्रीय आपदा नहीं- सीएम

बता दें कि उमर अब्दुल्ला सोमवार को रामबन का दौरा करने वाले थे, लेकिन सड़क मार्ग बह जाने के कारण वो नहीं जा सके। जिसके बाद आज वो रामबन पहुंचे हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा था कि रामबन जिले में भारी बारिश और बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित नहीं किया जा सकता। हालांकि, उन्होंने प्रभावित परिवारों को पर्याप्त राहत देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को नुकसान का आकलन करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान की जाएगी। हम अपने स्तर पर पैकेज की व्यवस्था करेंगे और मैं केंद्र से भी बात करूंगा।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें