देश

Jammu And Kashmir Encounter: कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका को खत्म किया जा सके।

Image

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हुए एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर।(फोटो सोर्स: istock/times now navbharat digital)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। इस बात की पुष्टि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है। पुलिस के मुताबिक, बिलावर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया। बता दें कि सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकवादी ढेर

जम्मू जोन के आईजीपी ने एक्स हैंडल के जरिए जानकारी दी कि कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी टीम ने एक पाकिस्तानी जैश आतंकवादी को मार गिराया है।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने क्या दी जानकारी?

बता दें कि पारहेटर इलाके में खुफिया एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट के आधार पर की गई। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार, आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान सुरक्षाबलों का आतंकियों से संपर्क हुआ, जिसके बाद हुई सटीक कार्रवाई (प्रिसाइस स्ट्राइक) में एक विदेशी आतंकी को ढेर कर दिया गया।

सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका को खत्म किया जा सके। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इससे पहले जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभोड़ हुआ था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article