देश

पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सेना का एक्शन, बांदीपोरा में आतंकियों को घेरा, हो रही जबरदस्त फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

Image

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में एनकाउंटर (प्रतीकात्मक फोटो- @Chinar Corps)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से कश्मीर में एनकाउंटर्स का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इस एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। साथ ही एक आतंकवादी को भी गोली लगी है।

आतंकियों को घेरा

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

LoC पर फायरिंग

वहीं जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कुछ जगहों पर पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। भारतीय सेना ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article