देश

बांदीपोरा में पहलगाम का बदला! मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी अल्ताफ लाली, सुरक्षाबलों ने गोलियों से भूना

बांदीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरशन चलाया था, जहां आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू दी, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरकर गोलियों बरसा दी।

Image

बांदीपोरा में मारा गया लश्कर आतंकी (प्रतीकात्मक फोटो- @ChinarcorpsIA)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। बांदीपोरा में सुबह से चल रहे एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी अल्ताफ लाली मारा गया है। इस एनकाउंटर में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।

बांदीपुरा में संयुक्त तलाशी अभियान जारी

शुक्रवार की सुबह आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित होने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि घेरे गए आतंकवादियों में से एक शुरुआती गोलीबारी के दौरान घायल हो गया था। इसी मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पहलगाम हमले के आतंकियों के घर ब्लास्ट में उड़े

पहलगाम आतंकवादी हमले में कथित रूप से शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों के जम्मू कश्मीर स्थित घर विस्फोट में नष्ट हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये घर बृहस्पतिवार रात को विस्फोट में नष्ट हुए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के मकानों में तलाशी ले रहे थे, तभी वहां पहले से रखे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों के कारण मकान नष्ट हो गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article