देश

Jagannath Rath Yatra: पुरी में रथ यात्रा के लिए सभी इंतजाम पूरे, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में होने वाली रथयात्रा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। आज रथ यात्रा उत्सव मनाया जाएगा। प्रशासन ने इस उत्सव के सुचारू आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की है। नागरिक और पुलिस प्रशासन चौकस हैं, क्योंकि लाखों श्रद्धालुओं के इस वार्षिक उत्सव में शामिल होने की संभावना है।

Image

पुरी में आज मनाया जाएगा रथ यात्रा उत्सव।

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में आज रथ यात्रा उत्सव मनाया जाएगा। प्रशासन ने इस उत्सव के सुचारू आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की है। नागरिक और पुलिस प्रशासन चौकस हैं, क्योंकि लाखों श्रद्धालुओं के इस वार्षिक उत्सव में शामिल होने की संभावना है।

Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

शाम 4 बजे रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी ने कहा कि महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से हम शुक्रवार को सुचारू रूप से रथ यात्रा के आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। हमें सेवादारों से पूरा सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अनुष्ठान पूरे होने के बाद शाम 4 बजे भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक करीब एक लाख श्रद्धालु पुरी पहुंच चुके हैं।

Jagannath Rath Yatra 2025

Jagannath Rath Yatra 2025

जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने सुचारू और सुरक्षित कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए चल रही योजना पर जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुरी के डीएम सिद्धार्थ स्वैन ने कहा कि मंदिर के अंदर अनुष्ठान भी क्रमवार चल रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एनएसजी भी यहां मौजूद है। आज सभी भक्तों ने नवजीवन दर्शन किए। आज महाप्रभु की रथ यात्रा निकलेगी। आज पुरी में बड़ी संख्या में भक्त जुटेंगे। पुलिस ने पर्याप्त तैयारी की है।

ड्रोन गतिविधि के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई: पुरी डीएम

Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

जन सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और जन सुविधा के लिए सभी उपाय किए गए हैं। यातायात सुविधा का ध्यान रखा गया है। केंद्रीय एजेंसियों ने भी सहायता की है। रथ यात्रा सुचारू रूप से संपन्न होगी। हमारी निगरानी टीमें एकीकृत नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगी। हमारे पास ड्रोन रोधी टीमें भी हैं। उन्होंने आज तीन ड्रोन लगाए। अनुकूल ड्रोन को छोड़कर, किसी भी अन्य ड्रोन गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article