देश

Jagannath Rath Yatra 2024: जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में भक्तों के लिए चलेंगी 315 स्पेशल ट्रेन, ठहरने के लिए होल्डिंग एरिया भी

Special Trains List for Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा में 7 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन होगा इसके लिए 315 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात का एलान किया है।

Image

जगन्नाथ रथ यात्रा के तहत रेलवे ने 315 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है

KEY HIGHLIGHTS

  1. जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेंगी 315 विशेष ट्रेनें
  2. रेल मंत्रालय करीब 15000 लोगों के ठहरने के लिए एक होल्डिंग एरिया स्थापित कर रहा है
  3. इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा आ रही है

Special Trains for Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Puri Rath Yatra 2024) का आयोजन 7 जुलाई को होने जा रहा है इसे लेकर पुरी में जहां जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं वहीं रेल विभाग ने भी इसके लिए कमर कस ली है और रथ यात्रा के तहत रेलवे ने 315 विशेष ट्रेन (Special Trains) चलाने का फैसला लिया है, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका एलान किया।

गौर हो कि रथ यात्रा लिए काफी दिन पहले से तैयारियां की जा रही हैं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद 29 जून को को देर रात पुरी रेलवे स्टेशन पहुंच कर रथ यात्रा के लिए विशेष इंतजाम का जायजा लिया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है,ओडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं।

15000 लोगों के ठहरने के लिए एक होल्डिंग एरिया

रेल मंत्रालय लगभग 15,000 लोगों के ठहरने के लिए एक होल्डिंग एरिया स्थापित करने पर भी काम कर रहा है जिसका जायजा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों के साथ पुरी रेलवे स्टेशन पर लिया।

इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा आ रही हैं

इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा आ रही हैं, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हार्दिक स्वागत करने की बात कही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे विभिन्न राज्यों से महाप्रभु के भक्तों की सुविधा के लिए ओडिशा के सभी हिस्सों को कवर करते हुए कम से कम 315 विशेष ट्रेनें चलेंगी।

रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन इन जगहों से चलाई जाएंगी

ईस्ट कोस्ट रेलवे ( ECOR) ने एक बयान में कहा कि रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन इन जगहों से चलाई जाएंगी-गुंडिचा यात्रा पर बादामपहाड़, राउरकेला, बालेश्वर, सोनेपुर और दासपल्ला, जूनागढ़ रोड, संबलपुर, केंदुझार गढ़, पारादीप, भद्रक, अंगुल, गुनुपुर, बनगिरीपोसी से विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।

रथ यात्रा के अधरापन अनुष्ठानों के लिए विशेष ट्रेनों की भी योजना

इसके अलावासंध्या दर्शन, बहुदा जात्रा, सुना वेशा और रथ यात्रा के अधरापन अनुष्ठानों के लिए विशेष ट्रेनों की भी योजना बनाई गई है,ईसीओआर के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने पुरी स्टेशन पर रथ यात्रा की भीड़ से निपटने के लिए व्यवस्था का निरीक्षण किया है, फंकवाल ने अधिकारियों को व्यवस्था पहले से ही पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं।

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर दिल्ली के रेल भवन में हुई थी अहम बैठक

आपको बताते चलें कि शुक्रवार को दिल्ली में रेल भवन में हुई बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रथयात्रा के दौरान 315 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेल मंत्री ने इसकी जानकारी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उनके दो डिप्टी कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा को दी। बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा रथयात्रा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि रथ यात्रा उत्सव के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई तक 315 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

bhawana gupta
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article